फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्राइवेट बसों से ग्राम पंचायत में सफाई के नाम पर शुल्क वसूलने का आरोप

Fri, 02 Jan 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हाईवे स्थित महेशपुरा ग्राम पंचायत की ओर से मुरादाबाद, रामपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी जाने वाली निजी बसों से दस रुपये शुल्क की वसूली करने का मामला सामने आया है। निजी बस चालकों को स्वच्छता साफ-सफाई समिति की दस रुपये की रसीद भी दी जा रही है। बस यूनियन की तरफ से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि काशीपुर से हल्द्वानी, रुद्रपुर और रामपुर, मुरादाबाद संचालित होने वाली निजी बसों से ग्राम पंचायत महेशपुरा की तरफ से प्रति बस दस रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। इससे निजी बस संचालकों में आक्रोश है। शुल्क वसूलने वाले व्यक्ति से बस चालक परिचालक के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है। बस यूनियन ने ग्राम प्रधान पति पर अवैध तरीके से दस रुपये प्रति बस शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। यूनियन पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत की ओर से लिए जा रहे शुल्क को नहीं देने की बात कही है। श्री दशमेश बस यूनियन काशीपुर दोराहा रूद्रपुर के उपाध्यक्ष जयदीप सिंह सोनू ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को शिकायती पत्र देकर महेशपुरा ग्राम प्रधान पति पर सफाई के नाम पर प्राइवेट बसों से जबरन अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। यूनियन ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान के पति लीलाधर सैनी ने बताया कि निजी बसों से यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। ग्राम में चार सफाई कर्मचारी रखे गए हैं। यूजर चार्ज नियमानुसार ही लिया जा रहा है। अवैध वसूली का आरोप गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें