गदरपुर। विकासखंड में विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में बीडीओ अतिया परवेज से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में सड़क, नाली, पेयजल और सफाई जैसे मूलभूत कार्य लंबित हैं।
कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों से भेदभाव हो रहा है जो विकास में बड़ी बाधा है। यदि इस स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधि आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित कार्यों की समीक्षा कर शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधियों से प्रस्तावों को लिखित में देने की अपील की।
प्रतिनिधियों ने चेताया कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहां सरिता रानी, शराफत अली मंसूरी, करण रंधावा, सचिन बजाज, गगनदीप विर्क, शैलेंद्र शर्मा, विनोद दहूजा, आरिफ गाजी, नावेद अली, अंकुर चावला आदि थे। संवाद