जसपुर। मोहल्ला गुजरातियान निवासी आयुष अग्रवाल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसने जसपुर पट्टी मनशा में एक प्लॉट खरीदा था। इसी प्लॉट के उत्तर में एनएच-74 से होता हुआ लगभग 15 फीट का एक रास्ता गुजरता है।
आरोप है कि कुछ दबंग लोग इसी रास्ते पर अतिक्रमण कर इसे बंद किए जाने का प्रयास कर रहे हैं, मना करने पर आरोपी मारपीट करते हैं। नगर पालिका के ईओ ने बताया कि मामला उनके क्षेत्र से जुड़ा है। एसडीएम के निर्देश पर फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की सत्यता जानने के लिए प्रकरण की जांच की जा रही है।