फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 21 May 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। अमरिया चौराहा स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने चार नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पंडरी के मोहम्मद सलीम ने बताया कि उसके भाई बसीम अहमद की अमरिया चौराहे पर रिक्शा स्टैंड के पास कन्फेक्शनरी की दुकान है। 17 मई की रात 8:50 बजे वार्ड 13 निवासी दीपू, वार्ड 12 निवासी काशान और अंकित समेत चार लोग दुकान में घुस आए। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध पर बसीम पर हमला कर दिया। जाते समय आरोपियों ने हर महीने खर्चा देने और पुलिस में शिकायत पर मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने घटना की सूचना 112 पर दी लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग गए। घायल को उप जिला अस्पताल सितारगंज भेजा गया।
19 मई को दीपू अपने साथी गांव मलपुरी निवासी जोधा के साथ दोबारा दुकान में घुस आया और फिर तोड़फोड़ और गाली-गलौज की। भीड़ जुटने पर आरोपी वहां से भाग गए। साथ ही, आरोपियों ने शिकायत वापस न लेने पर मारने की धमकी दी। पुलिस ने दीपू, काशान, अंकित, जोधा सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें