फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

uttarakhand: पड़ोसियों ने महिला के बाल खींचे, रास्ते में गिरा-गिराकर पीटा; आगे जो हुआ...सुनकर पुलिस भी हैरान

Tue, 06 Feb 2024 03:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में विवाद के चलते एक महिला को घर से खींचकर काॅलोनी के लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़िता ने रंपुरा चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में विवाद के चलते एक महिला को घर से खींचकर काॅलोनी के लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़िता ने रंपुरा चौकी पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र की एक काॅलोनी में पति और दो बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। उसका पति शराब पीने का आदी है। सोमवार सुबह काॅलोनी के कुछ लोगों ने विवाद के बाद उसे घर से खींचकर पीटा। इस दौरान उसके सिर के बाल भी नोचे गए। मारपीट में उसको गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: गलत करने वाले मदरसा संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुफ्ती शमून कासमी
विज्ञापन


उसका कहना है कि पति भी उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है। उसने पुलिस से मारपीट करने वाले कालोनी के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। अगर महिला शिकायत लेकर आती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें