फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की उन्नति के लिए सभी हों संवेदनशील : पंत 

Sun, 28 Jan 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित महिला को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जिले भर में 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह देश भक्ति नारों के बीच प्रभात फेरियां निकाली गईं। ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। 

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। यहां पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सभी का संवेदनशील होना जरूरी है।

भ्रष्टाचार से पार पाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री पंत ने परेड की सलामी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ. सदानन्द दाते, सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एडीएम प्रताप सिंह शाह, जगदीश चंद्र कांडपाल, युक्ता मिश्रा, एएसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, हिमांशु गावा आदि थे। वहीं, कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


साथ ही मातहतों को संविधान की प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह ने आजादी आंदोलन से जुड़े संस्मरण सुनाए। विकास भवन में सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने, भगत सिंह चौक पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने ध्वजारोहण किया। यहां पर हिमांशु गावा, जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील गाबा, संजय जुनेजा, इन्द्रजीत सिंह आदि थे। 

उधर, सिटी क्लब परिसर में शहर के सबसे ऊंचे 70 फिट के तिरंगे को डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से फहराया। वहां एमएनए जयभारत सिंह, गुरमीत सिंह, अशोक सिंघल, अशोक बंसल, विजय भूषण गर्ग, हरीश अरोरा आदि थे। 
दिनेशपुर/गूलरभोज। नगर पंचायत कार्यलय में चेयरमैन काबल सिंह, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी जेएस बिष्ट, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में रविंद्र पाल सिंह, एसडी सुरेंद्र नाथ इंटर कॉलेज में सुभाष व्यापारी, किड्स पैराडाइस स्कूल में प्रबंधक सतेंदर सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में भोला शर्मा और मुख्य बाजार में देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश नारंग ने ध्वजारोहण किया।

इसके अलावा अन्य जगहों पर भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उधर, चक्कीमोड़ कस्बे में गौरव सेनानी वीर नारी उत्थान समिति की ओर से रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां संयोजक पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष खड़क सिंह कार्की आदि थे। 
इधर, गूलरभोज में नगर पंचायत में ईओ जगदीश चंद्रा, आईटीआई में अधीक्षक वीके श्रीवास्तव, पुलिस चौकी में प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, एटीएस में वीके सिंह, गांधी आश्रम में हुकम सिंह, एएनके इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रेनू पंत ने ध्वजारोहण किया। सभी स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 


स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने स्वतंत्रता सेनानी और उनके आश्रितों सरदार दर्शन सिंह, सरस्वती देवी और विद्या देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही परेड में प्रथम स्थान पर रही नागरिक पुलिस महिला, द्वितीय स्थान पर 31वीं वाहिनी पीएसी महिला और तृतीय रहने वाली पीएसी वाहिनी के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। 

स्कूलों में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
रुदपुर/शांतिपुरी/लालपुर/किच्छा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि डॉ. शिवेंद्र कश्यप और नयना दात्ते ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने समूह गान, समूह नृत्य, अभिनय गीत, भाषण, ताइक्वांडो आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहां विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर आदि थे। जेसीज स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गिरधर ने, आरएएन स्कूल में विधायक राजकुमार ठुकराल, ओम सिंघल, एच के राय, मधु राय व सीता राय ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। इसके अलावा शहर के अन्य सरकारी और निजी स्कूलों और डिग्री कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उधर, राइंका शांतिपुरी में प्रधानाचार्य एसके सिंह, गॉड मदर टेरेसा में प्रबंधक गणेश चंद, सैम मॉनेकसा में कर्नल रमेश चंद्र जोशी, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या बृजेश गुप्ता, सैंट लैमार्ट में प्रबंधक प्रमोद बोरा व बृजमोहन कुनियाल ने ध्वजारोहण किया। वहीं, लालपुर में चंदोला होम्योपेथिक मेडिकल कॉलेज में प्रबंधक डॉ. केसी चंदोला, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर में यामीन अहमद, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरपुर में प्रधान पति नरेंद्र सिंह सलूजा, गौश ए आजम पब्लिक स्कूल में सैयद इफ्तिखार मियां, देवस्थली विद्यापीठ में कैप्टन डीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। उधर, किच्छा के सूरजमल कन्या महाविद्यालय, सेंट पीटर्स स्कूल, गुरुकुल स्कूल, नालंदा स्कूल, हिमालयन प्रोगेसिव स्कूल व नाइस पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें