फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नैनीताल जाने वाली चार सड़कों पर चलाया चेकिंग अभियान

Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली और रामपुर से लोगाें के नैनीताल जाने का था इनपुट
विज्ञापन

रुद्रपुर। नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के बाद हुए बवाल को देखते हुए जिला पुलिस को सतर्क किया गया है। पुलिस संवेदनशील जगहाें पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही नैनीताल जाने वाले चार रास्तों पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। नैनीताल जा रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बुधवार की देर रात एक किशोरी से मुस्लिम समुदाय के एक बुजुर्ग के दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया था। आक्रोशित लोगों ने मुस्लिम समाज की दुकानों में तोड़फोड़ और विरोध करने वालों से मारपीट की थी। इस घटना को लेकर अलग-अलग जगहों से प्रतिक्रियाएं भी होनी शुरू हो गई थी। मामला तनावपूर्ण होने के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस को अलर्ट कर दिया था। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कोट-जानकारी में आया था कि बरेली और रामपुर से लोग नैनीताल बुलाया जा रहा है। इसको देखते हुए बाजपुर के बरहैनी, रुद्रपुर के टांडा, नगला और सितारगंज के चोरगलिया रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोई संदिग्ध तो नहीं मिला है। कहा कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।-मणिकांत मिश्रा, एसएसपी यूएस नगर
विज्ञापन

बाजपुर से लगी यूपी सीमा पर अलर्ट

नैनीताल की घटना को लेकर पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार रात को नैनीताल में हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नजर आया। दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद बेलवाल ने पुलिस टीम के साथ दोराहा के यूपी बार्डर पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में प्रवेश होने वाले सभी वाहनों की तलाशी कर पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान छह वाहनों का चालान किया गया। संवाद




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें