फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वर्ग पांच की भूमि पर काबिज किसानों को मालिकाना हक दे सरकार

Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में उठी मांग
विज्ञापन

गदरपुर। भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में किसानों ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बृहस्पतिवार को नवीन मंडी में भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में किसानों को वर्ग-चार, वर्ग-पांच और वर्ग एक ख श्रेणी वाली भूमि का मालिकाना हक दिए जाने की सरकार से मांग की गई। लावरिस जानवरों के विचरण पर रोक लगाने, सीजनल धान की रोपाई से पूर्व नहरों की सफाई करने, किसानों के ट्यूबबेल के बिलों पर लगाई जा रही जमानत राशि पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा स्वामित्व योजना के तहत दर्ज किए गए त्रुटिपूर्ण क्षेत्रफल और चौहद्दी को सही तरीके से दर्ज करने की मांग के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में मुख्तयार सिंह मक्कड़, विनोद गुंबर, वीरेंद्र कुमार, अशोक सेठी, सरदार सिंह, बलिहार सिंह, हरभजन सिंह, बलवंत कुमार आदि किसान मौजूद थे। संवाद

फोटो 02 पी: गदरपुर के नवीन मंडी सभागार में बैठक करते भाकियू टिकैत से जुड़े किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें