फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ाएं: एडीएम

Sat, 13 Sep 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने शुक्रवार को जिला सभागार में जिला खाद्य सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो यह सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए मिलावटखोरी पर पूरा प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। खाद्य पदार्थो की नियमित अधिक से अधिक सैंपलिंग की जाए।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एप व टॉल फ्री नंबर 1800112100 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, प्राध्यापिका खाद्य एवं पोषण विभाग पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ. अर्चना कुशवाहा, डीपीओ मुकुल चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या, अपर्णा शाह, डीएसओ विनोद तिवारी, बीईओ सावेद आलम आदि उपस्थित रहे।
2021 से अब तक 205 सेंपल हुए फेल
रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि हाल में 58 सैंपल लिए गए। इसमें सात असुरक्षित व एक अधोमानक पाया गया। बताया कि 2021 से अब बक 1155 सेंपलिंग की गई, जिसमें से 205 सैंपल फेल हुए व 193 पर वाद दायर किया गया, 89 वादों का निस्तारण करते हुए 52 लाख का अर्थ दंड लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें