फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 184 पेटियां नष्ट

Thu, 25 Feb 2016 12:18 AM IST
शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 184 पेटियां नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी परिषद के गोदाम से अंग्रेजी शराब लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम काठगोदाम जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 184 पेटी शराब नष्ट होने से करीब सवा आठ लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। हादसे में चालक भी जख्मी हो गया। हादसे की वजह ट्रक में तकनीकी खराबी होना बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक से शराब की पेटियां निकालकर दूसरे वाहन में लादकर गंतव्य को भेजी गई।
विज्ञापन


बुधवार तड़के बगवाड़ा स्थित मंडी परिषद के गोदाम से डेनिस ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 800 पेटियां लादकर ट्रक संख्या एचआर 38के7925 केएमवीएन काठगोदाम के लिए चला था। ट्रक को सहारनपुर निवासी शफीक चला रहा था। नैनीताल रोड पर डाबर फैक्ट्री के पास स्टेयरिंग फेल होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक शफीक जख्मी हो गया, वहीं ट्रक में रखी शराब की काफी बोतलें चकनाचूर हो गईं।

चालक ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर मंडी परिषद के अधिकारियों को सूचना दी। मंडी परिषद के अलावा पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद बची शराब की पेटियों को दूसरे ट्रक में लादकर भिजवाया गया। आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि ट्रक में 800 पेटियां लदी हुई थी। हादसे में 184 पेटी शराब नष्ट हो गई हैं। जिनमें 95 पेटी बोतल, 17 पेटी हाफ और 72 पेटी पव्वों की थी। जिसकी कीमत 8 लाख 39 हजार रुपये है। चालक शफीक ने हादसे की थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें