फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और रिफिलिंग करने वालों पर करें कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करते डीएम। सू.वि.
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गैस सिलेंडर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिलावासियों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आवश्यक आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी, ओवररेटिंग, रिफिलिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जिले के गैस एजेंसी के अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि जिले में सभी गैस एजेंसियों पर एसडीएम भ्रमण कर रहे हैं। जनता को सही जानकारी दी जा रही है कि आपूर्ति में किसी तरह का कोई संकट नहीं है। अनावश्यक परेशान न हों और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
उन्होंने यह भी कहा कि गैस एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए। यदि किसी भी नागरिक को गैस वितरण से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह संबंधित एजेंसी या प्रशासन को सूचित कर सकता है ताकि त्वरित समाधान किया जा सके। डीएम ने कहा कि प्रशासन जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास कर रहा है जिससे गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी, अडानी गैस के एसेट हेड सुधांक सक्सेना, एलपीजी भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर मनीष कुमार, एलपीजी इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर हर्षित पंत, एलपीजी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर राकेश राय, विदित चौधरी, मनीषा खींचड़, कैलाश चंद्र गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट पर संकट

रुद्रपुर। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि शहर में एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी पड़ रही हैं। यदि एक-दो दिन के भीतर एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा क्योंकि बड़ी संख्या में लोग भोजन के लिए इन प्रतिष्ठानों पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द सुचारु कराई जाए ताकि आम जनता और व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें