फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अजय तिवारी अध्यक्ष और नूर आलम बने सचिव

Mon, 30 Jun 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर गौरव कुमार, सचिव पद पर नूर आलम, उपसचिव पद पर आफताब, कोषाध्यक्ष पद पर हरप्रीत सिंह और सदस्य के रूप में अर्जुन सिंह को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन रविवार को एक होटल के सभागार में आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में पूरी जानकारी दी।
संस्था के सचिव ने उपलब्धियां गिनाई और संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। कोषाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को पढ़ा गया और आगामी बजट पर चर्चा की गई। संस्था का कार्यकाल पूर्ण होने पर अध्यक्ष ने पुरानी प्रबंधन कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का गठन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से आए पर्यवेक्षक महेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। वहां पर सामान्य सदस्य कादिर खान, राहुल पवार, शैलेश कुमार, विवेक दीप सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें