फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने की पंतनगर की एक फ्लाइट रद

Wed, 05 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा सीजन आफ होने के बाद और हवाई यात्रियों की संख्या में आई भारी कमी के कारण एयर इंडिया ने पंतनगर की एक फ्लाइट को (बुधवार) अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि इन दिनों बरसात के मौसम के चलते भी फ्लाइट रद्द का मुख्य कारण माना जा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक सप्ताह में चार दिन चलने वाली हवाई सेवा को अब मात्र सप्ताह में तीन दिन ही चलने का आदेश जारी कर दिया गया है।

एयरपोर्ट मैनेजर रेनू मैसी और स्टेशन मैनेजर राकेश मल्होत्रा ने बताया कि खराब मौसम और कुछ तकनीकी कारणों के चलते एयर इंडिया ने पंतनगर और दिल्ली के बीच चलने वाली एक फ्लाइट को रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, तो आगामी 17 अगस्त से रद्द फ्लाइट की सेवा बहाल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें