फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्ट्रियों से जमीन वापस लेगा सिडकुल

Tue, 04 Aug 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल में बरसों से बंद फैक्ट्रियों से जमीन वापस ली जाएगी। सरकार के आदेश पर सिडकुल प्रशासन ने कई ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अब जल्द ही सिडकुल की सैकड़ों एकड़ जमीन पर कुंडली मारे बैठे ऐसे कई कारखानों का नपना तैय है।
विज्ञापन


 हाल ही में इस मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार की मंशा है कि ऐसे कई फैक्ट्रियां हैं जो सालों से बंद हैं और उनमें कोई काम नहीं हो रहा। करीब 90 साल के लिए लीज पर ली गई इस जमीन पर अगर कोई दूसरा नया उद्योग स्थापित करना चाहता है तो सिडकुल प्रशासन उसकी मदद को तैयार है। इससे क्षेत्र के हजारों बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के साधन मुहैय्या हो जाएंगे।

बता दें वर्ष 2004-05 में सिडकुल की स्थापना की और बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने उद्योग स्थापित किए। इनमें कुछ कंपनियां ऐसी भी थीं जो करोड़ों रुपये की सब्सिडी के लालच में यहां स्थापित हुईं और कुछ साल बाद ही बंद हो गईं। जबकि कुछ कंपनियों पर मंदी की मार भी पड़ी है, लेकिन 90 वर्ष की लीज पर उत्तराखंड सरकार की बेशकीमती हजारों एकड़ जमीन पर आज भी कई फैक्ट्रियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका संज्ञान लिया तो सिडकुल प्रशासन भी सख्ती में आ गया है। सिडकुल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में मैकेनिकल के क्षेत्र में प्रसिद्ध ब्रूश मैन कंपनी, खाद्य पदार्थों के लिए ऑयल तैयार करने वाली कविता ऑयल, स्टैंडर्ड निवार्ड और डैनवेयर हेल्थ केयर कंपनी पर सिडकुल प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। सिडकुल कार्यालय के अनुसार कई और बंद फैक्ट्रियों का भी ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें