फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये के आम का पौधा देखने उमड़ रहे लोग

विज्ञापन
मियाजाकी के एग ऑफ सन प्रजाति का आम। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टॉल पर एक अजीबोगरीब प्रजाति के आम का पौधा देखने के लिए किसान और अन्य लोगों की भीड उमड़ रही है। स्टॉल स्वामी आयान मंडल ने बताया कि जापान का एक शहर है मियाजाकी जहां पर इस प्रजाति को विकसित किया गया और जब पौधे में फल आए तो उन्हें 2.5 लाख रुपये प्रति नग के हिसाब से नीलाम किया गया।
विज्ञापन

वहां इस प्रजाति को ‘एग ऑफ सन’ नाम दिया गया है और लोग इसे बतौर गिफ्ट ऑफ रिस्पेक्ट देते हैं। इसका फल बहुत ही मीठा और रंग सुर्ख लाल होता है। आयान ने बताया कि उनकी नर्सरी में इस प्रजाति के पौधों को तैयार किया जा रहा है। अभी वह सिर्फ 20 पौधे लाए थे जिन्हें दो हजार रुपये प्रति पौधे के हिसाब से बेच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें