फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निजी दुकानों पर पांच बोरी से अधिक नहीं मिलेगी यूरिया

Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया की उपलब्धता के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 5200 एमटी यूरिया की डिमांड कृषि निदेशालय से की गई है। खाद की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए आधार कार्ड और खतौनी का सत्यापन कर निजी खाद विक्रेताओं को प्रति किसान पांच-पांच बोरी यूरिया देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर की सहकारी समितियों पर एनपीके व डीएपी की उपलब्धता है। यूरिया के लिए 2600 एमटी काशीपुर और 2600 एमटी रुद्रपुर रैक प्वाइंट पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि निदेशालय से मांग की गई है। कृषि निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार से भी मांग की गई है।
निजी खाद-बीज विक्रेताओं के यहां यूरिया की उपलब्धता है। ऐसे में निजी खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह एक किसान काे पांच-पांच बोरी से अधिक यूरिया अपने स्तर से नहीं देंगे। इसके लिए आधार कार्ड व खतौनी को सत्यापित करेंगे कि वह जिले के ही किसान हैं। क्योंकि जिले में कई काश्तकार ठेके पर लेकर खेती करते हैं, जिनको अधिक खाद की आवश्यकता होती है, उनको भी खाद प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें