फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी मिल से गन्ना मूल्य दिलाने को करेंगे प्रयास: यतीश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बंद हो चुकी काशीपुर चीनी मिल पर बकाये का भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मिल की संपत्ति खुर्दबुर्द करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को गन्ना आयुक्त कार्यालय के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में गन्ना वैज्ञानिकों ने नई प्रजातियों की जानकारी दी। राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। गन्ना मिलें चलाने में एक दिन की भी देरी न हो। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बंद हुई सितारगंज चीनी मिल इसी सत्र से चलाई जाएगी।
इसके लिए समय से टेंडर निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अनुसंधान केंद्रों में अर्ली और अधिक चीनी परत वाली प्रजातियां विकसित करने पर जोर दे रही है। बताया कि बाजपुर में एथेनॉल प्लांट जल्दी शुरू हो जाएगा। पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार की मांग पर मंत्री ने अल्कोहल फैक्ट्री के स्थायी कर्मियों की नियुक्ति के संबंध में विचार करने का आश्वासन दिया। वहां गन्ना आयुक्त हंसा दत्त पांडे, पीआरओ नीलेश कुमार, कमल जोशी, खिलेंद्र चौधरी आदि थे।
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन हरिद्वार बैठेंगे गन्ना आयुक्त
काशीपुर। गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि गन्ना क्षेत्रफल अधिक है। किसानों की समस्याएं सुनने के लिए गन्ना आयुक्त सप्ताह में दो दिन हरिद्वार में बैठेंगे। कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक के बाद गन्ना मंत्री ने गन्ना अनुसंधान केंद्र की पौधशाला में गन्ने की प्रजातियों की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी डॉ. एस. जीना ने उन्हें शोध परियोजनाओं की जानकारी दी। वैज्ञानिक डा.संजय कुमार व डा. सिदार्थ कश्यप ने पंतनगर विवि में तैयार नई प्रजातियों के गन्ने की पौध के बारे में बताया। वहां गन्ना उपायुक्त्त विवेक राय, हिमानी पाठक, कपिल मोहन, जीएम नादेही अमित चानयाल, जीएम बाजपुर प्रकाश चंद्र आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें