फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि फार्म में बनेगा एकलव्य आवासीय विद्यालय

Wed, 25 Apr 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 केंद्र सरकार की ओर से जनजाति बहुल क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा का लाभ क्षेत्र की जनता को भी मिलने वाला है। राजस्व विभाग ने एकलव्य विद्यालय के लिए कृषि फार्म में जगह चिन्हित कर ली है।

विज्ञापन

विद्यालय के लिए 15 एकड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। 

केंद्र सरकार ने इस वर्ष के आम बजट में जनजाति बहुल क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाने की घोषणा की थी। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन विद्यालय के लिए जमीन की तलाश कर रहा था।

पूर्व में भी जमीन के अभाव और जनप्रतिनिधियों की ओर से सही पैरवी न होने के कारण एकलव्य विद्यालय बाजपुर स्थानांतरित हो गया था। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल के प्रयास से कृषि फार्म की 15 एकड़ जमीन चयनित कर ली गई है।
विज्ञापन


यह जमीन महोलिया और उमरुखुर्द दोनों ही ग्रामसभाओं में पड़ रही है। एसडीएम शुक्ल ने कहा कि जमीन का चयन कर लिया गया है। चयनित भूमि का प्रस्ताव डीएम को भेजा जा रहा है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें