फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ अन्याय : कर्नल नेगी

Wed, 06 May 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पूर्व सैनिक विभाग, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (अवकाश प्राप्त) ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। अग्निवीर के रूप में चार वर्ष की सेवा के बाद युवाओं का भविष्य अनिश्चित हो जाता है जिससे न केवल युवाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती है बल्कि स्थायी रोजगार के अवसर भी सीमित हो जाते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्नल नेगी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस की हस्ताक्षर यात्रा के चौथे चरण का आगमन हुआ। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गड़िया, बलवीर पंवार और विचार मंच बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के आरपी ध्यानी मौजूद रहे।
पीलीभीत मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कर्नल नेगी ने कहा कि यहां के युवाओं के लिए सेना केवल रोजगार का माध्यम नहीं बल्कि परंपरा और सम्मान का प्रतीक रही है। अग्निपथ योजना पहाड़ी क्षेत्रों में आर्थिक अस्थिरता और पलायन की समस्या को बढ़ा सकती है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को युवाओं और पूर्व सैनिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें