फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सहकारी समिति को 59 लाख रुपये का लाभ

Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बहुउद्देश्यीय जसपुर फीका पार किसान सेवा सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को आदर्श किसान इंटर कॉलेज बहेड़ी के सभागार में हुआ। इसमें समिति के चेयरमैन मनोज कुमार ने समिति की उपलब्धियां बताईं और वर्ष 2022-23 का संतुलन पत्र पढ़ा। अधिवेशन में अधिकतम दायित्व पचास करोड़ रुपये और समिति के उनसठ लाख के संकलित लाभ का अग्रिम बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। किसानों ने समिति के कार्यों की सराहना कर सुझाव दिए।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने किसानों से समय से ऋण जमा करने का अनुरोध किया। उन्होंने ऋण न चुकाने वाले किसानों के जमानतियों को ऋण न देने का सुझाव दिया। समिति के प्रबंध निदेशक अरुण सोलंकी ने बताया कि जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां डाॅ. बीएस मनराल के निर्देशन में समिति जनसेवा केंद्र संचालित कर रही है। अब प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और नादेही में गैस एजेंसी भी चलाएगी। उन्होंने समिति का ऋण समय से जमा करने, अपनी पूंजी को ग्रामीण बचत में रखने, एकमुश्त समाधान योजना में ऋण जमा करने की अपील की। वहां योगराज चौहान, हृदेश कुमार, नवी हसन, उमेश सिंह, तारा सिंह, पदमा रानी, लखविंदर सिंह, रूपकिशोर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें