केलाखेड़ा। श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरी शुरू हुई जो गांव शोका नगला पहुंची। इस दौरान सजे धार्मिक दीवान में रागी जत्थे और कथावाचकों ने शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया। अरदास के बाद संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, ग्रंथी भाई कुलदीप सिंह, भाई हरजिंदर सिंह, उमनजीत सिंह, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
किच्छा में भी भजन-कीर्तन कर निकाली प्रभातफेरी
किच्छा। पुरानी मंडी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाली गई। पहले दिन रुद्रपुर रोड पर स्थित विजय सिडाना व कैनाल काॅलोनी निवासी भजन लाल अरोरा के आवास पर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
मंदिर में भगवान की पूजा के साथ आरती हुई और श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी के साथ भजन कीर्तन किए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुदेश कक्कड़, पं.अरुणेश मिश्रा, देवेंद्र सेतिया, सतीश चडढा, सुभाष तनेजा, श्याम सुन्दर मेहदीरत्ता, रवि नारंग आदि थे।