रुद्रपुर। जिले में 10 जगहों पर फिर से डेंगू का लार्वा मिला है। अप्रैल से अब तक जिले में 937 स्थानों में लार्वा पाया गया। इस साल डेंगू के पांच मामले सामने आए थे। सभी मरीज स्वस्थ हो गए हैं। डेंगू का नया मामला सामने नहीं आया है।
जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सात लोगों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए गए। आशा कार्यकर्ता और डेंगू स्वयंसेवक हर दिन घरों में लार्वा की जांच कर रहे हैं। लार्वा को मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।