फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का समय खत्म होने के बाद आप प्रत्याशी का टिकट हुआ फाइनल

विज्ञापन
नंदलाल प्रसाद। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी के दावेदार का टिकट नामांकन का समय खत्म होने के बाद कंफर्म हुआ, लेकिन पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने का फायदा प्रत्याशी को मिला है। आप पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची शुक्रवार की शाम जारी की है, जिसमें पार्टी प्रत्याशी नंदलाल का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

शुुक्रवार को कलक्ट्रेट में नंदलाल प्रसाद ने बिना पार्टी का नाम लिखे नामांकन कर दिया था। आप ने जसपुर से डॉ. यूनुस चौधरी, बाजपुर से सुनीता बाजवा, काशीपुर से दीपक बाली, गदरपुर से जरनैल सिंह, किच्छा से कुलवंत सिंह, सितारगंज से अजय जायसवाल, खटीमा से एसएस कलेर व नानकमत्ता से प्रेम सिंह राणा पर दांव लगाया है। मेट्रोपोलिस निवासी नंदलाल प्रसाद ने स्कूली शिक्षा आदित्य नाथ झा इंटर कॉलेज से की है, जबकि पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक व एमटेक की पढ़ाई पूरी कर गंगा बचाओ आंदोलन से जुड़ गए थे।
आंदोलन से जुड़ने के बाद लोगों की सेवा करने की भावना जाग उठी। इसके बाद इंडिया अगेंस्ट करप्शन में दिल्ली के मयूर विहार से गिरफ्तारी दी। वर्ष 2017 में कांग्रेस की सदस्यता से लेकर नंदलाल ने मेयर पद का चुनाव लड़ा था। चार साल तक कांग्रेस में रहने के बाद वर्ष 2021 में नंदलाल ने आप पार्टी की सदस्या ग्रहण कर ली। आप से जुड़ने के बाद नंदलाल ने विधानसभा चुनाव में विधायकी के लिए दावेदारी की थी, जिसमें नामांकन के बाद उनके नाम पर मुहर भी लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें