फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासी को नोटिस देने के बाद बैकफुट पर नगर निगम

Sat, 02 Dec 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व सांसद बलराज पासी को अतिक्रमण का नोटिस जारी होने के बाद नगर निगम प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। मेयर ने एमएनए से मामले में जानकारी ली तो एमएनए ने भी नोटिस जारी करने वाले एसएनए को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांग लिया। इतना ही नहीं एसएनए को जांच कर यह भी बताना होगा कि नोटिस भेजने में किस स्तर पर चूक हुई है। इधर मेयर ने पूर्व सांसद को क्लीन चिट दे दी है।

बीते दिनों नगर निगम के उप नगर आयुक्त के हस्ताक्षर से पूर्व सांसद बलराज पासी को आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास के बाहर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस अतिक्रमण करने वाले 39 अन्य लोगों को भी भेजा गया था। पूर्व सांसद को नोटिस भेजने के बाद मामला गरमा गया था। इसको लेकर अब नगर निगम भी बैकफुट पर आ गया है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने उप नगर आयुक्त डीके तिवारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। कहा कि पूर्व में पूछे जाने पर बताया गया था कि बलराज पासी को कोई नोटिस नहीं भेजा गया है, लेकिन वास्तव में नोटिस भेजा जाना संज्ञान में आया है। नोटिस में पूर्व सांसद के अलावा अन्य का नाम है। पूछताछ में पता चला कि अतिक्रमण पासी ने नहीं, बल्कि समोसे की दुकान चलाने वाले किराएदार ने किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि जांच कर बताएं कि नोटिस भेजने में किस स्तर पर चूक हुई है। यदि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर अवगत कराएं। एमएनए से इस मामले में संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


पूर्व सांसद बलराज पासी ने किसी तरह का अतिक्रमण नहीं किया है। नोटिस गलत जारी हुआ है। नोटिस क्यों भेजा गया है, इस बारे में एमएनए से वार्ता की गई है। एमएनए ने भी एसएनए से नोटिस को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस भेजने के मामले की जांच कराई जा रही है।
सोनी कोली, मेयर, नगर निगम, रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें