फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 20 साल बाद 2.83 करोड़ से बदलेगी सड़क की सूरत

Sun, 08 Mar 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के कई इलाकों को जोड़ने वाली दो किलोमीटर की सड़क के 20 साल बाद दिन बहुरेंगे। राज्य योजना के तहत 2.83 करोड़ से भगत सिंह चौक से डॉ. डोगरा क्लिनिक तक हॉटमिक्स सड़क बनाई जाएगी। विधायक शिव अरोरा ने शनिवार को फीता काटकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उनके प्रयास से मुख्य बाजार में दो किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग स्वीकृत हुए थे। इसमें अधिकांश मार्ग दीपावली से पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। इसमें पंजाबी मार्केट, गुरुद्वारा गोल मार्केट, गुप्ता मेडिकल गली, वीर हकीकत मार्ग, बंसल ज्वेलर्स मार्ग, पांच मंदिर मार्ग, डॉ. बठला अस्पताल गली खस्ता हाल थी। निर्माण होने के बाद सूरत बदल चुकी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह मार्ग 20 साल से जर्जर है। मार्ग के निर्माण से आदर्श कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी व अन्य मार्गों को जाने वाले लोगो को राहत मिलेगी।
यहां केवल बत्रा, नरेश ग्रोवर, गुलशन नारंग, सुरमुख सिंह विर्क, राजकुमार खनिजो, अशोक गुम्बर, संदीप डोगरा, जगदीश टंडन, मयंक कक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें