फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 18 स्वर्ण समेत 44 पदक जीतकर नेहरू कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

Sun, 04 Oct 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पीएमश्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 18 स्वर्ण, 14 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में तीन बालिकाओं और एक बालक ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी जीती।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में शालिनी ने 400, 800 और 1500 मीटर दौड़, जीनत परवीन ने 100, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में सागर कुमार ने चक्का और गोला फेंक में स्वर्ण तथा 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। यामिनी ने 400, 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर फर्राटा दौड़ में रजत पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। उच्च माध्यमिक विद्यालय पतरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजमोहन लाल ने चैंपियन खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें