फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं : कापड़ी

Thu, 16 Apr 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विधायक भुवन कापड़ी ने अपने बयान में कहा कि किसानों की फसल कटे हुए लंबा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक गेहूं क्रय केंद्र सुचारू रूप से संचालित नहीं किए गए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन पूरी तरह लापरवाह और किसानों की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बना हुआ है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के साथ खुला अन्याय और अत्याचार है। एक किसान अपनी फसल उगाने में दिन-रात पसीना बहाता है, कर्ज उठाता है, हर जोखिम झेलता है और जब उसकी मेहनत का फल बेचने का समय आता है तो सरकार उसे दर-दर भटकने पर मजबूर कर देती है। यह सरकार किसानों की हितैषी होने का केवल दिखावा करती है, हकीकत यह है कि किसान आज अपनी ही फसल बेचने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह स्थिति बिल्कुल अस्वीकार्य है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सभी गेहूं क्रय केंद्र चालू नहीं किए गए तो जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें