फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कृषि भूमि पर धार्मिक गतिविधियों से प्रशासन सख्त

Wed, 13 May 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। तहसील क्षेत्र में कृषि भूमि पर बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण और गतिविधियां संचालित करने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को परगनाधिकारी न्यायालय के कैंप गदरपुर की ओर से दो व्यक्तियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मझराशिला-रामजीवनपुर नंबर तीन स्थित भुढ़िया कालोनी में मझराशिला निवासी सुरेंद्र सागर और इंद्रानगर पुलिस चौकी 137 शास्त्रीनगर देहरादून निवासी सुनील कश्यप के कृषि भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण और गतिविधियां संचालित करने की शिकायत मिली थीं।
तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर धार्मिक संरचना के सामने नोटिस चस्पा की है। नोटिस में संबंधित पक्षों को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परगनाधिकारी ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया है कि नियम विरुद्ध भूमि उपयोग के मामलों में जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें