फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UIDAI: 10 साल पुराने आधार कार्ड कराने होंगे अपडेट, असुविधा से बचना है तो पढ़ें ये जरूरी जानकारी

Sun, 20 Nov 2022 05:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

10 वर्षों के दौरान आधार नंबर लोगों के पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में निदेशक यूआईडीएआई रमनदीप सिंह ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय आधार मॉनीटरिंग समिति की बैठक ली। प्रोजेक्ट मैनेजर यूआईडीएआई शिव प्रसार उनियाल ने कहा कि भारत सरकार और यूआईडीएआई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार बने जिन आधार कार्डों को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उन्हें अपने आधार कार्ड में पते का प्रमाण (पीओए) और पहचान का प्रमाण (पीओआई) अपडेट कराना जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के दौरान आधार नंबर लोगों के पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सभी को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण में असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चों का भी आधार कार्ड अवश्य बनवाएं। वहां सीडीओ विशाल मिश्रा, एडीएम जय भारत सिंह, सीईओ आरसी आर्या, डीईओ बेसिक ऐके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, सीओ संचार देवाधर मठपाल, पंकज रावत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें