फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर सचिव ने की कोसी खनन में जांच पड़ताल 

Sun, 15 Oct 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
विज्ञापन
बाजपुर कोसी नदी खनन क्षेत्र में जांच के दौरान ग्रामीणों के बयान लेते अपर सचिव विनोद सुमन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 अपर सचिव विनोद सुमन ने राजस्व टीम के साथ गांव मडैया बक्सी निवासी अनिता सिंह के अवैध खनन मामले की जांच पड़ताल की। एसडीएम पीएस राणा के अनुसार अनिता सिंह पर अवैध खनन कराने के आरोप में डीएम की ओर से एक करोड़ रूपये का जुर्माना डाला गया था। जिस पर सिंह की ओर आयुक्त के यहां अपील की गई।
विज्ञापन


हल नही होने पर हाईकोर्ट में रिट दायर की गई। हाईकोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव को आदेशित किया। इसी साक्षेप में शनिवार को अपर सचिव विनोद कुमार सुमन ने गांव मडैया बक्सी के कोसी खनन क्षेत्र का स्थलीय मुआयना कर जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। अपर सचिव के निर्देश पर मौके पर खनन क्षेत्र के  गड्ढों को पाटा गया। अपर सचिव के टीम के साथ पहुंचने पर खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अपर सचिव सुमन के कोसी नदी खनन क्षेत्र में होने पर स्टोन क्रेशरों से उपखनिज लेकर आने वाले वाहन भी मार्गो से नही निकले। मौके पर एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार केपी सिंह, खनन अधिकारी राजपाल लेघा सहित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें