फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खराब रिजल्ट देने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 24 May 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया।
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अटल उत्कृष्ट स्कूलों के खराब परीक्षाफल पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा रिजल्ट देने वाले प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सम्मानित करने और खराब परीक्षाफल देने वाले प्रधानाचार्य व शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश सीईओ को दिए।
विज्ञापन


डीएम ने जिला सभागार में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के परीक्षाफल की शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाए। विद्यार्थियों का अध्यायवार यूनिट टेस्ट लेते हुए मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हाईस्कूल व इंटर के परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी लेते हुए विद्यालयवार समीक्षा करने व शिक्षकों से भी फीडबैक के लिए कहा। डायट के प्राचार्य को शिक्षा की गुणवत्ता के लिए वार्षिक शिक्षण चार्ट तैयार करने और शिक्षकों के रिफ्रेश कोर्स के साथ ही प्रधानाचार्यों की कार्यशाला भी कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट वाले बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं चलाएं
डीएम ने हाईस्कूल-इंटर में कंपार्टमेंट लाने वाले विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में कक्षाएं संचालित करते हुए उनसे बोर्ड के पुराने प्रश्नपत्र भी हल कराने के निर्देश दिए। अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी प्रतापपुुर, जसपुर, गजरौला, महुआखेड़ागंज, बिज्टी, गदरपुर में चहारदीवारी बनाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीईओ केएस रावत, डीईओ हरेंद्र मिश्रा, प्राचार्य डायट डॉ. अजंता बिष्ट, बीईओ सतेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार साहू आदि थे।
विज्ञापन

फोटो :02पी: रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। सू.वि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें