फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप

Sat, 10 May 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव सेमरा लाडपुर रामपुर, यूपी निवासी रूप किशोर ने दोराहा चौकी में तहरीर देकर यूपी के गांव मिलक नौखरीद रामपुर निवासी एक कैंटर चालक पर गालीगलौज और मारपीट कर 50 हजार रुपये की नकदी छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित रूप किशोर ने बताया कि वह बाजपुर के गांव कनौरा स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे वह पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। इस दौरान कैंटर चालक ने उधार डीजल डलवाने के लिए कहा। वह अपने मालिक से पूछने के लिए ऑफिस में जाने लगा। इस बीच आरोपी चालक ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। शोरगुल होने पर पंप मेनेजर बीच बचाव करने लगे। आरोपी ने पंप के मैनेजर के साथ भी गाली और हाथापाई की। विरोध करने पर उसने तीन महिलाओं को बुला लिया। उसके बाद आरोपी समर्थक महिलाओं ने पंप कर्मियों के साथ मारपीट की। आरोपी पंप से 50 हजार रुपये की नकदी छीनकर धमकी देकर फरार हो गए। दोराहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें