फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। तीन तलाक के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामपुर निवासी आरोपी पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोप है कि मुंडिया पिस्तौर निवासी दानिस्ता की तहरीर पर पुलिस ने आठ दिसंबर 2019 को पति सलमान और ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए पीटने और तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा कराया था। पुलिस ने गांव पर्वतपुर जिला रामपुर यूपी निवासी पति सलमान, हसमत अली, हासमीन, इल्यास, नूरसबा, आजाद रजा, समीर, रूकसार और तुफैल निवासी मसवासी के खिलाफ दहेज और तीन तलाक के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच एसआई नीलम मेहता को सौंपी थी। मंगलवार को पुलिस ने दबिश देकर सलमान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया।
दहेज के लिए तीन तलाक देने की दी धमकी
बाजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। कहा कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन सोमवार को पति ने पांच लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर धमकी देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर तीन तलाक देने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें