फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। शिव मंदिर से कलश, पूजा सामग्री और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली गदरपुर में वार्ड-सात स्थित शिव मंदिर के प्रबंधक जगदीश गुप्ता की तहरीर पर 19 जुलाई को मंदिर से कलश, तांबे के नाग देवता की प्रतिमा, पूजा के बर्तन तथा अलमारी में रखे करीब पांच हजार रुपये चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सीओ बाजपुर/गदरपुर अखलेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने बीते बुधवार को सिनेमा लाइन, वार्ड-तीन निवासी राहुल कुमार (35) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया कलश, धातु की नाग की मूर्ति, अगरबत्ती स्टैंड और 922 रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें