फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ईंट से वार कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेड़ा में लूडो खेलने से रोकने की रंजिश में युवक के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी जान लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सनी ईंट भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी शाहनवाज (27) 12 अगस्त की रात ईदगाह मैदान में दोस्तों के साथ लूडो खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का तौफीक उर्फ गोलू वहां पहुंचा और लूडो खेलने की बात कही। शाहनवाज ने उसे छोटा बताते हुए खिलाने से मना कर दिया। इससे गुस्साए गोलू ने कुछ देर बाद पीछे से उसके सिर पर ईंट से जानलेवा वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शाहनवाज लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां 13 अगस्त की रात इलाज के दौरान शाहनवाज की मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने देर रात तौफीक उर्फ गोलू निवासी वार्ड नंबर 18 खेड़ा को किच्छा बाईपास रोड पर एफएसएल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ विभव सैनी ने कहा मामले में अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें