रुद्रपुर। सितारगंज के सुरेंद्रनगर शक्तिफार्म की मालती मंडल ने बकरी पालन को अपनी आजीविका का मजबूत साधन बनाया है। वह शक्ति समूह की सदस्य हैं। कभी गृहिणी और मजदूरी पर निर्भर मालती के सामने आजीविका की चुनौती थी। उनकी आय सीमित थी। वित्तपोषित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ने उन्हें व्यक्तिगत उद्यम के रूप में बकरी पालन शुरू करने का अवसर दिए। जून 2024 में उन्होंने इस उद्यम की शुरुआत की। परियोजना के तहत मालती का स्वयं का अंश 13 हजार, परियोजना सहयोग 19,500 रुपये तथा बैंक ऋण 32,500 रुपये रहा। मालती के बकरी पालन उद्यम ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। इस व्यवसाय से अब तक 90,000 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इस उद्यम से आत्मनिर्भर बनी मालती दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही है। ब्यूरो