फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्चे की मौत, तीन गंभीर

Fri, 28 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्रेमनगर मोड़ पर बाइक सवार छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना भोट के ग्राम सनकरा के रहने वाले मो. नाजिम गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ ग्राम फतेहगंज में किसी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक (यूके 18सी 0443) से घर लौट रहा था। बाइक पर उसकी मां साबरी बेगम, भाभी शमा परवीन के अलावा छह वर्षीय भतीजा मो. अर्श भी सवार था। एनएच-74 पर ग्राम प्रेमनगर को जाने वाले मोड़ के पास सामने से आ रही अज्ञात स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम मो. अर्श छिटककर सड़क पर जा गिरा और कार के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो. नाजिम, साबरी बेगम और शमा परवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद चालक मय कार फरार हो गया। इस बीच पीछे से आए अन्य रिश्तेदारों के अलावा मौके पर पहुंचे लोगाें ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें