- सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर पट्टी। काशीपुर से लौट रहे बाइक सवार दो युवक को 14 टायर डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप का इलाज चल रहा है।
सोमवार की देर शाम यूपी क्षेत्र ग्राम मिलक नौ खरीद के रहने वाले केशव चंद्रा (22) पुत्र करण सिंह मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी प्रदीप कुमार (21) के साथ लाइट का सामान लेने काशीपुर गए थे। वापस लौटते वक्त ग्राम परमानंदपुर के पास टैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर माजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां डॉक्टर ने केशव को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप का इलाज चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, टक्कर के बाद टैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने वाहन को कब्जे मे ले लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो - मृतक केशव चंद्रा