फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: स्कूटी सवार छात्र की मौत, साथी घायल

Sun, 12 Feb 2023 05:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन छात्र घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की नाजुक हालत होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों का शनिवार को विदाई समारोह था। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चले। इसके बाद शाम करीब पांच बजे बाईपास मार्ग पर अंबिका होटल के पास अज्ञात वाहन से टकराकर स्कूटी असंतुलित हो गई। इससे स्कूटी सवार दोनों छात्र गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक ने बघौरा गांव निवासी गौरव राणा (17) पुत्र सुरजीत सिंह राणा को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गौरव कक्षा 11वीं का छात्र था जबकि उसका साथी सितारगंज निवासी प्रियांशु जोशी घायल हो गया। गौरव के पिता पीएसी में तैनात हैं। उसका बड़ा भाई विशाल राणा राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। अस्पताल पहुंची गौरव की मां श्वेता राणा पुत्र का शव देख बेसुध हो गई।
इधर, खटीमा मार्ग पर हाईवे में इसी स्कूल के कक्षा 12वीं के दो छात्र बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक से अज्ञात कार टकरा गई। बाइक में सवार सिसौना गांव निवासी अनुज बोरा पुत्र सुरेंद्र बोरा और दीपक पुत्र गणेश भट्ट घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक ही स्कूल के एक बच्चे की मौत और तीन के घायल होने से भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राकेश त्यागी, अमित रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पलविंदर सिंह औलख, साहब सिंह बिज्टी और विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक अस्पताल पहुंच गए और आसपास के लोग भी जमा हो गए। अस्पताल में विलख रहे परिजनों को लोगों ने ढांढ़स बंधाया। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल मय पुलिस बल के अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक बृजवाल ने बताया कि सड़क हादसों की वजह जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें