सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची घायल संगीता।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। लखनऊ में स्वराज सेनानी सम्मेेलन में हिस्सा लेने जा रहे खटीमा के करीब 50 से अधिक लोगों से भरी बस यूपी के माधोटांडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
रविवार सुबह कुमराह निवासी प्रीति, सूजिया निवासी संगीता और सैजना निवासी नेहा राना को पीलीभीत के सरकारी अस्पताल से खटीमा अस्पताल लाया गया। डॉ. वीपी सिंह और डॉ. केसी पंत ने तीनों का प्राथमिक इलाज किया। बताया कि प्रीति और नेहा के सिर पर चोट तो संगीता के कान में चोट आई है। इधर, घायल संगीता ने बताया कि कुमाऊं से करीब 60 बसों का काफिला शनिवार की रात लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। रात 11 बजे खटीमा के 51 शिक्षकों से भरी 51 बस हादसे का शिकार हो गई।