फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: बाजपुर में हादसा...छोई मोड़ के पास यूनीपोल से टकराई कार, युवक की मौके पर मौत

Mon, 02 Dec 2024 05:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)

सार

कार सवार हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे। मृतक हरिद्वार के तेजपुर चुड़ियाला निवासी वीरेंद्र सिंह है। जबकि घायल का नाम वसीम निवासी हरिद्वार बताया गया है।
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर हाईवे स्थित छोई मोड़ के पास कार डिवाइडर के बीच में यूनीपोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे हरिद्वार से रुद्रपुर की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर छोई मोड़ के पास डिवाइडर के बीच लगे यूनीपोल से टकरा गई। कार सवार वीरेंद्र कुमार (37) निवासी चुड़ियाला तेजपुर हरिद्वार और उसका साथी वसीम अहमद निवासी रामपुर रुड़की हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर के नए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया संभाला चार्ज, गिनाईं प्राथमिकताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बाजपुर दोराहा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वसीम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वीरेंद्र कुमार खेतीबाड़ी करता था। दोनों साथी किसी कार्य से रुद्रपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें