फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पैदल नेशनल हाईवे पार कर रहे बंगाली कॉलोनी निवासी शंभू पाल (40) युवक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक रुपये नहीं होने की वजह से इलाज नहीं करा पा रहा है। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बंगाली काॅलोनी निवासी जोशमा ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि उसका बेटा शंभू पाल (40) 29 मई को सीरगोटिया मस्जिद के पास हाईवे पार कर रहा था। इंदिरा चौक की ओर से आ रहे बाइक सवार ने बेटे को टक्कर मार दी। इसमें उनका बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे का निजी अस्पताल में इलाज चला था और उन्होंने अस्पताल से बेटे की छुट्टी करा ली। उनका बेटा अब तक ठीक नहीं हो सका है और वह रुपये नहीं होने की वजह से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें