फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बिजली घरों के लोड बढ़ाने को मिली स्वीकृति

Thu, 20 Sep 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नगर की जनता को लो वोल्टेज और बिजली की आंख मिचोली से निजात मिल जाएगी। निगम को मुख्यालय ने चार बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निविदा के बाद शीघ्र ही बिजली घरों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।  
ऊर्जा निगम नौ बिजली घरों से नगर में विद्युत आपूर्ति करता है। चार बिजली घरों पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण आए दिन बिजली घरों में फाल्ट और लाइनें क्षतिग्रस्त होती रहती थी। इसके निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों ने अप्रैल में बाजपुर रोड आवास विकास बिजली घर, एनडी नगर, पक्का कोट ओर मानपुर बिजली घरों का लोड बढ़ाने के लिए अप्रैल में मुख्यालय को करीब सवा पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इस पर मुख्यालय ने चारों बिजली घरों का लोड बढ़ाने के लिए पांच करोड़ 25 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा आवास विकास बिजली से महुआखेड़ागंज तक की विद्युत लाइन को दो भागों में बांटने और डिग्री कॉलेज बिजली में पुरानी ओसीबी केबिल हटाकर अधिक क्षमता वाली नई केबिल लगाने के करीब 65 लाख रुपये अलग से मंजूर किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट: चार बिजली घरों में लोड बढ़ाने के लिए सवा पांच करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। निविदा के बाद शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए 65 लाख रुपये मंजूर किए हैं। - विजय कुमार सकारिया, ईई ऊर्जा निगम, काशीपुर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें