फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक शोषण के खिलाफ श्रमिकों का महासम्मेलन

Thu, 20 Sep 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
एसडीएम के इंतजार में कलक्ट्रेट परिसर में बैठे श्रमिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

सिडकुल में श्रम कानूनों का पालन करवाने के साथ ही स्पार्क मिंडा, एडविक और इंटरार्क कंपनी के श्रमिकों की अवैधानिक वेतन कटौती के खिलाफ बुधवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में श्रमिक महासम्मेलन हुआ। महासम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों द्वारा शोषण की शिकायत करने पर उद्योगपतियों के इशारे पर प्रशासन उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रहा है।

जल्द ही इस शोषण के खिलाफ सिडकुल की अन्य यूनियनें भी सामने आएंगी। इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश और भाकपा माले के आनंद नेगी ने मुकदमे वापस लेने की मांग की। श्रमिक संयुक्त मोर्चा हेमचंद ने कहा निश्चित ही मजदूर एकता की जीत होगी।
विज्ञापन

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में श्रमिक जुलूस की शक्ल में डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम की गैर मौजूदगी पर उन्होंने एसडीएम युक्ता मिश्रा को ज्ञापन दिया। वहां पर राकेश, भरत जोशी, नंदन मेहता, दीपक जोशी, रेखा तिवारी, सरिता, रूपा देवी, मीना नैनवाल, निहारिका सिंह आदि थे। इधर,  महासम्मेलन के दौरान एलआईयू कर्मियों की वामपंथी नेताओं पर पैनी नजर रही। महासम्मेलन में वामपंथी नेताओं के भी शामिल होने की पूर्व सूचना थी। 
फोटो-19 आरडीपी 07पी- एसडीएम के इंतजार में कलक्ट्रेट परिसर में बैठे श्रमिक।  

श्रमिक आंदोलनों में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ रोकने को बनी रणनीति
रुद्रपुर। यूएसनगर में स्थापित सिडकुल उद्योगों के साथ ही अन्य औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के बीच उपजे असंतोष को बढ़ाने वाले असामाजिक तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस विभाग ने फैक्ट्री प्रबंधकों के साथ मिलकर रणनीति तैयार की। पुलिस विभाग की जांच पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि अधिकांश श्रमिक आंदोलनों को असामाजिक तत्वों द्वारा हवा दी जाती है जिससे श्रमिक आंदोलन उग्र रूप लेते हैं। 
विज्ञापन



बुधवार को एसएसपी डा. सदानंद दाते ने अपने दफ्तर में कुछ फैक्ट्री प्रबंधकों की बैठक लेकर उन्हें जहां श्रमिक आंदोलनों में बाहरी लोगों को ना घुसने देने के निर्देश दिए। वहीं बाहरी लोगों की सूचना भी पुलिस प्रशासन को देने की सलाह दी। साथ ही एसएसपी ने श्रमिकों की जायज मांगों को मानने के निर्देश भी प्रबंधकों को दिए। बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय सहित विभिन्न कंपनियों के प्रबंधक मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें