फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान

विज्ञापन
फोटो बाजपुर में एबीवीपी की प्रांत मंत्री काजल थापा का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवनियुक्त प्रांत मंत्री काजल थापा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कोरोना काल के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया है जो सराहनीय है।
विज्ञापन

शनिवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त परिषद की प्रांतीय मंत्री काजल थापा ने कहा कि संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने परिषद के अधिवेशन, युवा दिवस सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने थापा को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहां परिषद की राष्ट्रीय कला मंच की प्रांत संयोजिका तृप्ति बलूनी, प्रांत मीडिया संयोजक मनीष, गुलशन कांबोज, आशीष ठाकुर, मोहित, भावना पांडेय, रितिक प्रजापति, उदित, रवि जोशी, कृपाल सिंह, सूरज थापा, अंकुर पांडेय, युवराज श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें