सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने, एमएससी में जीव, वनस्पति विज्ञान, गणित और सांख्यिकी विषय शुरू करने, एमए में योग विषय शुरू करने और सेमेस्टर प्रणाली बंद करने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसबीएस राजकीय महाविद्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने जल्द मांगे पूरी न होने पर भूूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
मांगों को लेकर बीते मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर कुलपति को मांग पत्र भेजा था। मांगों पर अभी तक कोई कार्यवाही न होने के विरोध में विज्ञान संकाय विभाग के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पहले दिन एबीवीपी जिला सह संयोजक रचित सिंह, एबीवीपी नगर उपाध्यक्ष सौरभ राठौर, प्रिया शर्मा, कमलेश मंडल, राहुल गुप्ता और विपिन पांडे क्रमिक अनशन बैठे। नगर उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल की जाएगी। समर्थन देने वालों में जिला संयोजक गोपाल पटेल, महेश आचार्य, निशा, पूजा, नीलम, प्रीति, प्राची, श्वेता, भरत, राहुल बिष्ट, कृष्ण प्रसाद यादव, रामप्रकाश यादव, संजीव मौर्य, विशाल, सुरेश, कुनाल रस्तोगी, अनुज, दीपक, नकुल कैड़ा, रोहित प्रजापति, राजेंद्र मेहरा, कमल पोपली, इमरान, संदीप दिवाकर, राज गंगवार, सचिन गंगवार आदि थे। इधर, एबीवीपी के नगर उपाध्यक्ष सौरभ राठौर ने महाविद्यालय प्रशासन पर स्नातक और स्नातकोत्तर में छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने में लापरवाही का आरोप लगाया। महाविद्यालय में अभी तक 25 प्रतिशत भी प्रवेश नहीं हो सके हैं। उन्होंने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग की।
एबीवीपी का बैनर हटाने को लेकर हुई कहासुनी
शीघ्र शासनादेश जारी नहीं होने पर महाविद्यालय बंद कराने की चेतावनी
काशीपुर। डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर पांच दिन तक क्रमिक अनशन किया, लेकिन कुमाऊं विवि और महाविद्यालय प्रशासन के अड़ियल रुख पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद बुधवार को छात्रा प्रियंका आर्या और एबीवीपी के जिला सह संयोजक वरुण सेहरावत भूख हड़ताल पर बैठ गए। बृहस्पतिवार को एबीवीपी के बैनर तले छात्र भूख हड़ताल पर बैठे थे, तभी छात्रसंघ अध्यक्ष गुरप्रेम सिंह आईटीआई थाने से दो सिपाहियों को साथ लेकर महाविद्यालय पहुंच गया। अध्यक्ष ने आंदोलित छात्रों से एबीवीपी का बैनर हटाने को कहा। इसे लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष, सिपाहियों की भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से कहासुनी भी हुई। आखिर पुलिस के पास कोई लिखित पत्र नहीं होने के चलते पुलिस लौट गई और विद्यार्थी भूख हड़ताल पर डटे रहे। वहां पर जिला संयोजक सौरभ चौहान, अनन्या शर्मा, करन भारद्वाज, दिव्यांश अरोरा, अमन चौधरी, सुमित जायसवाल, राहुल कुशवाहा, शैलेंद्र, सचिन अग्रवाल, राहुल कुमार, अनुज चौधरी आदि थे।
तीन दिन पूर्व आंदोलन करने वाले छात्रों से बैनर हटाने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. कमला शर्मा ने बैनर हटवाने के लिए आईटीआई थाने में फोन किया था। उन्हीं के फोन पर पुलिस आई थी। मैं पुलिस को लेकर महाविद्यालय नहीं पहुंचा। यह आरोप गलत है।
- गुरप्रेम सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष।
बृहस्पतिवार को राजनीतिशास्त्र की परीक्षा चल रही थी। छात्रसंघ अध्यक्ष का गुट का भूख हड़ताल पर बैठने वाले छात्रों से बैनर हटाने को लेकर हल्ला हो रहा था। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए थाने में फोन किया था।
- डॉ. कमला शर्मा, प्रभारी प्राचार्य, राधे हरि महाविद्यालय।
-
बाजपुर में छात्रों ने की कालेज गेट पर तालाबंदी की कोशिश
बाजपुर। छात्रसंघ उपाध्यक्ष आशीष भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों छात्र एकत्र होकर बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर तालाबंदी करने पहुंचे, जिस पर हंगामा हो गया। प्राचार्या डा. कमला चंयाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने छात्रों को समझाकर परीक्षा विधिवत होने की बात कही। इस पर छात्र सहमत हो गए। बताते हैं कि छात्रों और विद्यालय अधिकारियों के बीच झड़प हुई। लेकिन पुलिस बल पहुंचने पर छात्र इधर उधर खिसक गए। छात्रों ने पूर्व की भांति प्रवेश सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यालय में प्राचार्या डा. कमला चन्याल का घेराव किया और शुक्रवार को तालाबंदी करने की चेतावनी दी। वहां गुलफाम, तरुण रुहेला, अमित सनवाल, दिनेश, राहुल, नकुल, रजत, सावेज, नदीम आदि थे। इधर प्राचार्या डा. चन्याल ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 125 प्रवेश हुए हैं।
प्रवेश तिथि बढ़ाने को लेकर विधायक का घेराव
जसपुर। श्री सांई डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशों की जानकारी नहीं होने के कारण वह बीती पांच जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं कर सके और प्रवेश से वंचित हो गए। उन्होंने विधायक से स्नातक कक्षा ें प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। विधायक ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहां फातमा परवीन, आकाश कुमार, पूनम, शिवानी, अनीस अहमद, संतोष कुमारी, अमित कुमार, मोहसिन, कृपाल सिंह, गुलिस्ता, मानिका, विनिता, काजल, अनम, सुहाना, संतोष समेत राजकुमार सिंह, डॉ. श्याम नारायण आदि थे।