फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई उतारेगा पैनल

Sat, 20 Sep 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव की समयसारिणी जारी किए जाने के बाद चुनावी पारा चढ़ गया है। इधर एसबीएस डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव सहित कुल सात पदों पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की तादाद बढ़ गई है। इधर एबीवीपी व एनएसयूआई ने भी पैनल उतारने की कार्यवाही शुरू कर दी है। एसबीएस डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव के एक-एक पदों पर चुनाव होना है। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों, एक पद उपाध्यक्ष और दूसरा उपाध्यक्ष छात्रा का पद भी है। जिस पर मतदान होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के तरफ से चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद एबीवीपी व एनएसयूआई एक-एक पदों पर अपने दावेदार उतारने में जुट गई है। दोनों ही सगठनों के पास सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि एक-एक पदों पर कई-कई दावेदार हैं। ऐसे में एक ही दावेदार को पैनल का साथ सकता है।
उधर छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए संगठन किसी को नाराज भी नहीं करना चाहता। ऐसे में दोनों ही संगठन नामांकन के ठीक ऐनवक्त पहले दावेदार का नाम उजागर करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें