जसपुर। जनसेवा केंद्र दिवस पर पूरे भारत में राज्य की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली जसपुर फीकापार सहकारी समिति को उत्कृष्टता का पुरस्कार मिला है। समिति के प्रबंध निदेशक अरुण सोलंकी ने बताया कि देश की तीन सहकारी समितियों को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष सम्मान की श्रेणी में चयन हुआ था। सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, मो.आसिम, सुरेंद्र पाल सिंह, विनय कुमार, यजेंद्र कुमार, कंचन, चंचल, लता आदि कर्मचारियों ने खुशी जताई।