नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चल रहे दंगल का रविवार को समापन हो गया। यूपी के चंदौसी के पहलवान आलम ने झांसी के बिल्ला को हराकर ट्राफी हासिल की।
ट्राफी अपने नाम की।
नगर के मोहल्ला रत्ना मड़ैया स्थित मैदान में चल रहे दंगल के नवें दिन समापन पर आयोजक इरफान अली और बेअंत सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल प्रारंभ कराया। पहले चरण में मथुरा के पहलवान बजरंगी ने झांसी के पहलवान टाइगर राणा को जबरदस्त पटकनी दी।
दूसरे चरण में पठानकोट के पहलवान बशीर भोले ने झांसी के पहलवान भूकन राणा को कुछ ही मिनटों में चित कर जीत दर्ज की। तीसरे चरण में चंदौसी के पहलवान आलम ने झांसी के पहलवान बिल्ला को लगातार 23 मिनट तक जबरदस्त टक्कर देकर जीत हासिल की।
चौथे और पांचवें चरण में हापुड़ के राणा पहलवान ने यमुनानगर के मोहन को चित किया। मथुरा के पहलवान बजरंगी ने राजस्थान के पहलवान तूफान को 8 मिनट में ही चित कर जीत हासिल की। दंगल समापन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने चंदौसी के आलम पहलवान को ट्रॉफी और 2100 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने दर्शकों से नशे से दूर रहने की सलाह दी।