फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक का काम आधा भी नहीं

Wed, 08 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
 राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य पचास प्रतिशत भी नहीं हो पाया है। जबकि यह कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण किया जाना था। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक कहना है कि जो भी कार्ड 28 फरवरी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं किए जाएंगे उन पर मिलने वाली सुविधाएं बंद हो जाएगी।
विज्ञापन



कालाबाजारी पर अंकुुश लगाने के लिए सभी प्रकार के राशन कार्डों के यूनिट को आधार से लिंक किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने कार्ड धारकों को 31 जनवरी तक का समय दिया था। निर्धारित समय में आधे राशन कार्डों को भी आधार से लिंक नहीं किया गया है। तहसील क्षेत्र में 29104 एपीएल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 25897, अंत्योदय योजना 2510 के राशन कार्ड हैं। इसमें से एपीएल में अब तक 10398, खाद्य सुरक्षा योजना 11787, अंत्योदय योजना के 1285 राशन कार्ड ही आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक देव का कहना है कि अब कार्ड धारकों को 28 फरवरी तक का समय दिया जा रहा है। इसके बाद भी राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किए गए तो ऐसे राशन कार्ड धारकों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें